• रानीगंज में पत्रकार की हत्या, घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली
• Seemanchal Express Repoted By, Masum Rja
Bihar Journalist Murder: बिहार के अररिया में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.
बिहार के अररिया में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. घटना आज (18 अगस्त) सुबह की है. वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी दाखिल हुए थे. उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है.
रानीगंज में पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या, बिहार के मुख्यमंत्री अपनी सरकार बचाने में लगे हैं और यहां लगातार न सिर्फ आम लोगों को अपराधी मार रहे हैं, बल्कि अब पुलिस और पत्रकारों को भी निशाना बनायाजा रहा है।https://t.co/EytiqSJInr @AmitShahOffice @NitishKumar @PMOIndia pic.twitter.com/T2huGVg99e
— Seemanchal Express News Delhi (@SEEMANCHALEXPR5) August 18, 2023
जैसे ही इस घटना की जानकारी बाहर लोगों को हुई तो बवाल मच गया. पहले रानीगंज में लोगों ने हंगामा किया फिर अररिया पोस्टमार्टम स्थल पर भी हंगामा हुआ. अभी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी है. एसपी से लेकर स्थानीय सांसद भी पहुंच चुके हैं.

