बेंगलुरु: चंद्रयान-3: रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक गड्ढे के नजदीक पहुंचा, पीछे जाने का दिया गया निर्देश





बेंगलुरु, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजा गया ‘रोवर’ प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक गड्ढे के काफी नजदीक पहुंच गया, जिसके बाद उसे पीछे जाने का निर्देश दिया गया। 



इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह अब सुरक्षित रूप से एक नये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 27 अगस्त को रोवर चार मीटर व्यास के एक गड्ढे के नजदीक पहुंच गया, जो इसकी अवस्थिति से तीन मीटर आगे था। इसरो ने कहा, ‘रोवर को पीछे जाने का निर्देश दिया गया।’ अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह अब एक नये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post