अररिया में 30 सेंटरों पर बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 शांतिपूर्ण संपन्न




समाहरणालय अररिया
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
     संवाददाता • मासुम रजा 
दिनांक- 25 अगस्त 2023
अररिया में कदाचारमुक्त वातावरण और कड़ी सुरक्षा के बीच आज शुक्रवार को दूसरे दिन जिले के 30 सेंटरों पर बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित समय से 10 बजे पूर्वाहन से 12 बजे मध्यान तक एवं द्वितीय पाली 03:30 बजे अपराह्न से 05:30 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई। दूसरे दिन प्रथम पाली में 6477 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5291 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गये। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1088 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गये। परीक्षा के दौरान आज विभिन्न केन्द्रों का जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं परीक्षा को लेकर जोनल दण्डाधिकारी-सह- गश्तीदल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारी भी नियमित रूप से सक्रिय दिखे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post