No title

सुल्तानपुर: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भाजपाईयों ने जमकर मनाया जश्न 



चंद्रयान-3 की सफलता बड़ी और प्रोत्साहित करने वाली : डा०आरए वर्मा
भारत ने इतिहास रचते हुए पूरी दुनिया में बजाया डंका : जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा के नेतृत्व एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के संयोजन में बुधवार देर शाम भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिकोनिया पार्क से लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहा तक ढोल नगाड़ा, आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है।यह सफलता बड़ी और प्रोत्साहित करने वाली है।उन्होंने ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।उन्होंने कहा भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों के क्लब में शामिल हो गया।भारत ने इतिहास रचते हुए पूरे दुनिया में डंका बजाया है।नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से भारत का चन्द्रयान-3 चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है,जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नही पहुंच सका। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने कहा चंद्रयान-3 की सफलता नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए।ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ एक - दुसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।इसके बाद तिकोनिया पार्क से भाजपाईयों का हुजूम भारत माता की जय ,वन्देमातरम् , इसरो वैज्ञानिक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचा और जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,विजय त्रिपाठी, आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या, आशीष सिंह रानू, बबिता तिवारी, रेखा निषाद, सर्वेश मिश्र, इन्द्रदेव मिश्र, रजनीश मिश्रा,आकाश जायसवाल,काली सहाय पाठक,मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा,अभिनव सिंह, प्रशांत कसौधन,मंगरू प्रजापति,अरविन्द यादव, आत्मजीत सिंह टीटू, ॠसभ वर्मा,रीना जायसवाल, प्रदीप मिश्रा,इन्द्रजीत वर्मा, विनय सिंह, मोहित साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post