11,000 राम भक्तों से गूंजेगा पटना
रिपोर्टर • राहुल कुमार, पटना
आगामी 13 अगस्त रविवार को अजेय रामदूत फाउण्डेशन द्वारा 'हम सबके राम' कार्यक्रम के तहत 11.000 राम भक्त सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ गुलजारबाग मैदान पटना सिटी में करेंगे । कार्यक्रम में 500 किलो का एक लड्डू एवं भव्य राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी एवं कोलकाता के भजन मंडली को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी एवं कई गणमान्य सांसद एवं विधायकगण रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनेकों टोली शहर भर में घूम-घूम कर लोगों को आमंत्रित भी कर रही है। कार्यक्रम में सभी राम भक्तों को हनुमान चालीसा का वितरण भी किया जायेगा। पटना विभिन्न क्षेत्रों से महावीरी झंडा कार्यक्रम स्थल पर पंहुचेगा ।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय प्रकाश ने कहा की उदघोषणा कार्यक्रम के बाद बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड के 90 जिलों से रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत अयोध्या से एवं समापन पटना में होगा।
भगवान श्रीराम एवं राम भक्त हनुमान के जीवन दर्शन के बारे में संपूर्ण मानव को गहराई से
