दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज सभी 70 विधानसभाओं पर बी.एल.ए.-1 की नियुक्ति की





नई दिल्ली, 26 अगस्त, 2023- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज दिल्ली की 70 विधानसभाओं पर बी.एल.ए.-1 की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस द्वारा नियुक्त गए 70 बी.एल.ए.-1 प्रत्येक विधानसभा में चुनाव कार्यालय से समन्वय बनाकर चुनाव के समय प्रयोग में आने वाली वीवीपैट मशीनों की जांच करने में चुनाव आयोग की प्रक्रिया में सक्रियता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बी.एल.ए.-1 चुनाव आयोग के साथ वीवीपैट मशीनों फर्स्ट लेवल चैकिंग के लिए मिलकर काम करते है, जिसमें पूर्व में पार्टी को समय पर सूचना और मांगी गई जानकारी चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध नही कराई गई। उन्होंने कहा कि यह 70 बी.एल.ए.-1 चुनाव आयोग के संबधित कार्यालयों से अपनी-अपनी विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव में उपयोग में आने वाली मशीनों की जांच करेंगे, कि वह सुचारु रुप से काम कर रही है या नही। बी.एल.ए.-1 की सूची प्रकाशन के लिए संलग्न की जा रही है।


आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठन के परिसीमन की रिव्यू बैठक परिसीमन कमेटी के चेयरमैन डा0 नरेन्द्र नाथ ने ली। बैठक चर्चा हुई कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत दो मडलम और मडलम के अंतर्गत पोलिंग स्टेशन के आधार पर सेक्टरों के गठन का काम लगभग पूरा हो चुकी है और जिला अध्यक्षों, कॉआर्डिनेटर को निर्देश दिए गए है कि 2 सितंबर तक प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नीचे मंडलम और उसके नीचे सेक्टर बनाने का पूरा करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम में जमा कराने हैं।


डा0 नरेन्द्र नाथ ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्दे नजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करके उसे मंडलम और उसके अंतर्गत सेक्टरों में विभाजित किया जा रहा ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के प्रत्येक मतदाता से सीधा सम्पर्क साधकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, आदर्शों और भविष्य में देशवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा सकें।


बैठक में परिसीमन कमेटी के चेयरमैन डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद, श्री विजय लोचव, बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री राजेश गर्ग, पूर्व विधायक श्री वीर सिंह धींगान, पूर्व निगम पार्षद श्री अशोक जैन, अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव श्री जितेन्द्र बघेल, सुषमा यादव सहित सभी संसदीय प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कॉआर्डिनेटर व बी.एल.ए.-1 मौजूद थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post