• कुम्हरार ROB के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसुली
अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस पटना: शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली का धंधा जोरों पर हैं। सरकार कोई एक नियम बना दे । बस इन ट्रैफिक पुलिस की चांदी कटने लगती है। वास्तव में शहर में जाम न लगे उसके लिए हर प्रमुख मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस लगाए गए हैं किन्तु ये बिना मजिस्ट्रेट या वरीय पुलिस के बिना ही मोटर साईकिल वालों को तंग तबाह कर पैसा बसुलते नज़र आते हैं। जो लोग जो बिना हेलमेट के होते हैं या डबल लोडेड होते हैं उन्हें पैसा देना होता है। नियमत: बिना वरीय पदाधिकारी के वाहन जाँच नहीं होता किन्तु प्रमुख चौक चाराहों पर ट्रैफिक पुलिस के लोग वसूली करते नजर आ जाते हैं जबकि ये पुलिस परिचालन सुचार रूप से चलाने के लिए होते हैं। यदि ये अपने काम पा डटे रहें तो शहर से जाम मुक्त हो सकता है। पर इन ट्रैफिक पुलिस वालों को शहर जाम से मुक्ति नहीं बल्कि वसुली चाहिए। यह आँखों देखा हाल श्री अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस उप संपादक बिहार ने कुम्हरार और आरओवी के पास देखकर दंग रह गये और इसपर बात, टिप्पणी कर डाला, श्री अशोक कुमार जल्दी ही इस मुद्दे पर एस.पी से मुलाकात करेंगे।

