Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी के खिलाफ बड़ा एक्शन, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार




• पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी के खिलाफ बड़ा एक्शन, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • संजय कुमार चौधरी 

नई दिल्ली/पंजाब: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है.


विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था. उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं.


विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.


पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रह थी. बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उनके खिलाफ 8 नवंबर को एक शिकायत चंडीगढ़ में दर्ज की गई थी. इस शिकायत में कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की थी.


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post