Ghaziabad News: निजी सुरक्षा से भौकाल बनाने वाले कारोबारी की गाड़ियों का चालान, बाउंसर गिरफ्तार, हूटर भी हटाए




• Ghaziabad: पर्सनल सिक्योरिटी लेकर भौकाल बनाने वाले कारोबारी की गाड़ियों का चालान, पुलिस ने हूटर भी हटवाया


• निजी सुरक्षा से भौकाल बनाने वाले कारोबारी की गाड़ियों का चालान, बाउंसर गिरफ्तार, हूटर भी हटाए
 



गाजियाबाद। निजी सुरक्षा लेकर भौकाल बनाने वाले कारोबारी की गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है। इसी के साथ उसकी गाड़ी से हूटर भी हटवाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसकी दो गाड़ियों के 21 हजार का चालान काटा है। कारोबारी का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

शनिवार सुबह सोशल मीडिया में दो वीडियो तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में बीच में कारोबारी पिता-पुत्र की BMW कार चल रही है। उसके आगे-पीछे एक-एक ब्लेक स्कॉर्पियो है। इन स्कॉर्पियो पर चारों तरफ ‘एस्कॉर्ट’ लिखा हुआ था। गाड़ियां हूटर बजाते हुए चल रही थीं। जब किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया तो इन गाड़ियों में बैठे बाउंसर द्वारा एक व्यक्ति को वीडियो डिलीट करने के लिए धमकाया भी गया। बताया जाता है कि यह गाड़ियां रोजाना इसी तरह से गाजियाबाद से नोएडा तक जाती हैं, इसके बावजूद पुलिस इन पर कार्रवाई तक नहीं करती।





बताया जा रहा है कि यह काफिला गाजियाबाद के शराब कारोबारी राजेश ब्रिज और अभिषेक ब्रिज का है। दोनों कारोबारी पिता-पुत्र गाजियाबाद के सेकेंड नेहरू नगर में रहते हैं। इनका ऑफिस नोएडा में सेक्टर-63 में बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास है। जब भी दोनों अपने घर से निकलते हैं तो इनके साथ चलने वाले बाउंसर ट्रैफिक रोक देते हैं। गाजियाबाद से लेकर नोएडा के सेक्टर 63 में इनके ऑफिस तक एस्कॉर्ट गाड़ियां लगातार सायरन बजाती चलती हैं। रास्ते में ट्रैफिक नियमों का भी पालन नहीं किया जाता है। लेकिन, किसी पुलिसकर्मी ने आज तक इन्हें नहीं रोका।


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने टविटर हैंडल पर ही कार्रवाई करने का निर्देश गाजियाबाद पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो से हूटर निकलवा दिए हैं। उनकी ब्लेक फिल्म उतरवाई है। साथ ही इन दोनों गाड़ियों का चालान भी काटा है।

ACP रवि कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उक्त गाड़ियो का चालान किया गया। उनके हूटर और सायरन निकाले गए हैं। धमकी देने के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post