ठाकुरद्वारा: नगर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला पीएससी के जवानों के साथ पैदल फ्लैग मार्च
ठाकुरद्वारा। नगर में शांति व्यवस्था अपराध नियंत्रण को लेकर कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गो से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की। रविवार को एसएसआई बृजेन्द्र कुमार, के नेतृत्व में पीएससी के जवानों के साथ नगर में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत को लेकर नगर में कोतवाली , बुधबाजार , घास मंडी शगुन तिराहा, कामालपूरी मार्ग अस्पताल रॉड, में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील। फ्लैग मार्च में नगर इंजार्च सोहनपाल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रोहित , आदि अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
