दिल्ली एनसीआर,में मूसलाधार बारिश! आईएमडी ने यूपी समेत कई राज्यों के लिए किया अलर्ट जारी

• दिल्ली एनसीआर,में मूसलाधार बारिश! आईएमडी ने यूपी समेत कई राज्यों के लिए किया अलर्ट जारी



नई दिल्ली: एक बार फिर से देशभर में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी।

बता दें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बादल फटने के बाद दो पुल बह गए और कई जगहों पर सड़कें टूट गई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके अलावा आईएमडी ने पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।  




मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में भी बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम भारत, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में 29 जुलाई तक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। 


वहीं आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post