बड़ेंगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पहला पक्ष से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल




सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता हयात दानिश 

• बड़ेंगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में पहला पक्ष से दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट में कराया गया भर्ती

जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पछयारी पीपरा पंचायत के बड़ेंगा गांव मैं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के साथ हुई जमकर मारपीट की घटना में पहला पक्ष से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं घायलों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर जावेद अनवर ने घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है  वहीं घायल व्यक्तियों ने बताया कि करहरा गांव के मास्टर परवेज,मास्टर तबरेज ,वसीक,आसिफ,तबरेज,बब्लू,गुफरान,इत्यादि लोगों ने मुझे और मेरे भाई को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है वहीं घायल व्यक्तियों की पहचान अब्दुल कय्यूम एवं अयूब ग्राम बड़ेंगा निवासी बताया जा रहा है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post