मुंगेर की वायरल गर्ल ब्यूटी मेहता को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने किया सम्मानित








अशोक कुमार, उप ब्यूरो • सीमांचल एक्सप्रेस बिहार 


पटना
: पवन सिंह का भोजपुरी गाना पियर फराक वाली गाना पर डांस करके शोसल मीडिया पर धमाल मचा देने वाली मुंगेर की बेटी ब्यूटी मेहता को समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी ने अपने आवास पर किया सम्मानित।  मंत्री श्री सहनी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बेटियां जो है उनका भी हौसला बढ़ेगा। डांसर ब्यूटी मेहता के यह सम्मानित कार्शंयक्रम श्री धीरेन्द्र निषाद के संयोजन में किया गया,  ब्यूटी मेहता को शुभकामनाएं देने वालों में अरविंद निषाद, अजय सिंह निषाद, संतोष कुमार अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह, नटराज जी संगीत शिक्षक, बिजेंद्र कुमार, अजय कुमार, विरजू सिंह, राजेश कुमार पप्पू, शशिभूषण, काशी कुमार शामिल थे हम आपको बताते चलें कि .......

• ब्यूटी मेहता एक झटके में कैसे बन गई सुपर स्टार आया खेसारी लाल यादव का बुलावा

मुंगरे की बेटी ब्यूटी मेहता सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली' पर डांस कर एक झटके में स्टार बन गई। सबसे बड़ी बात ये है कि ये शोहरत उन्हें सोशल मीडिया ने दिलाया है, जिसकी बदौलत भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी ब्यूटी मेहता के कायल हो गए हैं वहीं ब्यूटी मेहता को खेसारी लाल यादव के कार्यालय से बुलावा भी आया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव ब्यूटी मेहता के साथ काम करना चाहते हैं

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post