® संवाददाता अशोक कुमार • सीमांचल एक्सप्रेस
• लाठीचार्ज पर भाजपा ने बनाई जांच कमेटी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना विधानसभा मार्च पर पुलिस की लाठी चार्ज प्रकरण में जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है। मालूम हो कि महागठबंधन सरकार से शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने और 10 लाख रोजगार देने के मामले में वादाखिलाफी को लेकर भाजपा की ओर से 13 जुलाई को आयोजित विधासभा मार्च पर लाठी चार्ज में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
• जांच कमेटी में यह शामिल
जांच कमिटी में
समिति के संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को सदस्य बनाया गया है। कमेटी 15 जुलाई को क्षेत्र का दौरा कर मामले की जांच कर रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। समिति जहानाबाद के दिवंगत जिला महामंत्री विजय सिंह के स्वजनों और घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जानकारी लेगी। इसके बाद समिति नड्डा को अपनी रिपोर्ट देगी।

