पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल में नए डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने पदभार संभाला

पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल में नए डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने पदभार संभाला

अशोक कुमार, उप ब्यूरो चीफ सीमांचल एक्सप्रेस 


पटना । पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल में नए डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक, श्री प्रभात कुमार से कार्य भार ग्रहण कर लिए हैं। 1993-बैच के भारतीय रेल अभियंत्रण सेवा के अधिकारी हैं। प्रशिक्षण के उपरान्त श्री चौधरी ने सर्वप्रथम पुर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सहायक मंडल अभियंता(पश्चिम),गोरखपुर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। इहोंने भारतीय रेलवे में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य का अनुभव प्राप्त है यथा मंडल अभियंता,समस्तीपुर मंडल उप मुख्य अभियंता(निर्माण) गोरखपुर,राँची,मुँगेर,हजारीबाग एवं पटना तत्पश्चात प्रतिनियुक्ति पर महाप्रबंधक,राईट्स,लखनऊ एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड,लखनऊ मे अपनी सेवा दे चुके हैं।

दानापुर मंडल में योगदान से पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), उत्तर रेलवे,लखनऊ में पदस्थापित थें।श्री चौधरी एम .एन. नीट से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात् आपने मंडल के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर, मंडल में रेल से सम्बन्धित चल रहे विभिन्न विकास कार्यो एवं परियोजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए,इनकी समीक्षा की साथ ही संरक्षा,समय पालन एवं सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए; समस्त रेल कार्यों को सुगम एवं पारदर्शी कार्य पद्धति का अनुसरण करते हुए संपन्न करने पर बल देते हुए अपनी प्राथमिकता जतायी।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post