जिला भाजपा मुख्यालय, अररिया में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के मौके पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया







सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • मासुम रजा 



भाजपा कार्यालय, अररिया
जिला भाजपा मुख्यालय, अररिया में डॉ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के मौके पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जिला के सांसद प्रदीप कुमार सिंह जी के साथ जिला भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए, सबों ने डॉ श्यामा प्रसाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला... सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन पार्टी आज भी उनके विचारधारा पर चलकर उनके अखंड भारत के सपनों को साकार कर रही है। वहीं जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी नेतृत्व में मोदी सरकार के #9YearsOfSeva को लेकर चलाए जा रहे महा-जनसंपर्क अभियान के तहत जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ "टिफिन बैठक" का आयोजन किया गया। टिफिन बैठक में जिलाध्यक्ष व सांसद ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा किया, एवं अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।




विचार संगोष्ठी व टिफिन बैठक में नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, , लोकसभा प्रभारी खोखा बाबू, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बाबू, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत, पूर्व नरपतगंज विधायक देवयंती देवी, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, राकेश विश्वास, प्रताप नारायण मंडल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, उमानंद राय, नवीन यादव, अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला, अररिया नगर महिला अध्यक्ष रीना जैन, और अन्य मंडल अध्यक्ष सह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post