जिला पार्षद नसाबा खातून को मधौल के राइन कब्रिस्तान में सोमवार को दिया जाएगा मिट्टी
• अशोक कुमार, सीमांचल एक्सप्रेस
सीमांचल एक्सप्रेस। जिला पार्षद नसाबा खातून का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए चल चुका है। कल दिनांक- 24 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे तक उनका डेड बॉडी सरैया प्रखंड के मधौल गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। जहां अंतिम दर्शन के लिए कुछ घंटे पार्थिव शरीर को घर पर रखा जाएगा। दोपहर दो बजे से मध्य विद्यालय मधौल के पीछे जनाजा का अंतिम नमाज अदा किया जाएगा। उसके बाद मधौल गांव स्थित राइन कब्रिस्तान मधौल में शव को मिट्टी दिया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद के पति समाजसेवी रहमतुल्ला राइन मुन्ना ने दिया।
