बाकलपुर में सम्पन्न हुआ आरएसएस का श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
एटा : अवागढ़ के गाँव बाकलपुर में शिव मंदिर पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में सम्मिलित हुए सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण लोगों को राष्ट्र की रक्षा और राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। हिंदुत्व की रक्षा करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित की बात करता है। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर भँवर पाल सिंह द्वारा की गई। संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद सभी ग्रामीणों ने भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड संघचालक अवागढ़ डॉ नन्नू सिंह एवं खण्ड कार्यवाह अवागढ़ अवधेश कुमार गर्ग द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बैठक में मौजूद सभी लोगों से राष्ट्र हित में कार्य करने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से रमेश पाल सिंह जादौन, वीरेन्द्र पाल सिंह, अजेन्द्र प्रताप सिंह, बन्टू ठाकुर, सन्तू सिंह, सुरेश पाल सिंह, उदयवीर सिंह, रघुवीर सिंह, स्वदेश सिंह पप्पू, अशोक पाल सिंह, विनोद पाल सिंह, संजय कुमार, लोकेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार, शिव चरन बघेल, रिन्कू कोहली के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।
