समाहरणालय अररिया
जिला जन संपर्क कार्यालय
सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता • मासुम रजा
जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को 'जल-जीवन हरियाली' दिवस का आयोजन किया जाता है। आज जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग, अररिया द्वारा समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से जल संरक्षण, पौधारोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर चर्चा की गई। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राज कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी गण, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।

