लोनी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच में मौजूद, पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
• गाजियाबाद
लोनी में सामान्य बाढ़ प्रभावित क्षत्रों में हालात, विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच में मौजूद, पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री, कहा लोनी में किसानों और लोगों को हुए नुकसान के मूल्यांकन के मुख्यमंत्री ने दिए है आदेश, किसी भी परिवार को नहीं होने दिया जाएगा परेशान
लोनी में घुसे बाढ़ का पानी समय रहते प्रशासन और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर की सजगता व प्रयास से धीरे-धीरे कम हो रहा है और स्थिति सामान्य हो रही है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर स्वंय प्रशासन के साथ मोर्चे पर तैनात है और राहत एवं बचाव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर रहे है साथ ही दूसरे मोर्चे पर प्रशासन हो शीघ्र लोनी में किसानों, आम लोगों व औद्योगिक क्षेत्रों में हुए नुकसान के मूल्यांकन को भी प्रशासन को शीघ्र आकलन करने को कहा है। सोमवार को राहत सामग्री वितरित करने के पश्चात विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में हालात सामान्य हो रहे है और मा. मुख्यमंत्री जी को लगातार वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा रहा है उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ से आम जन को पहुंचे नुकसान का मूल्यांकन करने हेतु निर्देशित किया गया है,हमारा प्रयास है बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक मदद पहुंचे जिससे इस विपरीत समय में उन्हें संबल मिलें, लगातार प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी लोग भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे है


