सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता हयात दानिश
अररिया: पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखसेना पंचायत के बलवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना होगई जिस में मोo अख्तर को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है वही घायल को आनन-फानन में पलासी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ ड्यूटी पर टेनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया घायल युवक की पत्नी शमा नाज़नीन ने पलासी थाना में आवेदन देकर असफाक,रफत,रइस, सहित कई अन्य लोगोँ के खिलाफ पलासी थाना में आवेदन भी दिया है दिए गए आवेदन में पत्नी शमा नाज़नीन ने आरोप लगते हुए कहा है कि मेरे पति का भाई कई बार मेरे पति पर जानलेवा हमला कर चुका है मेरे पति को मार कर उनके हिस्से का जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और मेरे पति को जान से मारने की प्रयास में लगे हुए हैं इन पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है वही इन सभी मामले को लेकर पलासी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है