सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार ने नालंदा के विभिन्न विद्यालयों में किया भ्रमण कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक मिले अनुपस्थित

• सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार ने नालंदा के विभिन्न विद्यालयों में किया भ्रमण कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक मिले अनुपस्थित





नालंदा • पटना • बिहार !! ये है बेन प्रखंड माध्यमिक विद्यालय 10+2 रामगंज जहाँ मंगलवार 11 जुलाई 2023 को विद्यालय स्थल 
निरीक्षण करने पहुंचे । सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के बिहार राज्य उप ब्यूरो चीफ अशोक कुमार तो उन्होंने पाया कि विद्यालय में ताला लगा हुआ है। जहाँ एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। यहाँ के छात्र का भविष्य तो भगवान भरोसे ही चलता है।




नालंदा • पटना : ये है बेन प्रखंड, नोहसा पंचायत का मध्य विद्यालय छकौड़ी विगहा है। जहाँ नामांकित छात्रों की संख्या 177 है किंतु उपस्थित है 89 छात्र / इस विद्यालय में शिक्षकों की संख्या सात है जिसमें 6 शिक्षक उपस्थित है और एक शिक्षक अनुपस्थित है। मध्याहन भोजन में यहीं से गड़बड़ी व  लूट-खसोट का खेल शुरू होता है जहाँ प्रखंड शिक्ष पदाधिकारी शत प्रतिशत निर्धारित कर अपना खजाना भाते हैं  इस गतिविधि में प्रधानाध्यापक से लेकर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी भी शामिल रहते हैं।




नालंदा • पटना : ये है बेन प्रखंड नोहसा पंचायत का प्राथमिक विद्यालय पदुम, जहाँ तीन शिक्षक कार्यरत थे परंतु दो ही शिक्षक उपस्थित पाए गए। यहां नामांकित छात्रों की संख्या  100 के आस पास है किंतु 35-40 बच्चें ही उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन की यहाँ भी लूट खसोट जारी है चूँकि ये सभी विद्यालय बेन प्रखंड के अन्तर्गत ही आता है





नालंदा • पटना: ये है बेन प्रखंड नोहसा पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोहसा है जहाँ 7 शिक्षक है जिसमें में 6 शिक्षक उपस्थित थे  प्रधानाध्यापक शायद छुट्टी पर थे ।  छात्रों के नामांकित संख्या 202 है किन्तु उपस्थिति में 82- छात्र बतायें गये।  इस विद्यालय में भी मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है किन्तु यहाँ भी वही लूट खसोट का खेल ग्राउन्ड पर दिखाई पड़ा।






नालंदा • पटना : ये है  बेन प्रखंड का मध्य विद्यालय गुरूशरणपुर।  इस विद्यालय में भी 10 शिक्षक है किंतु,6 शिक्षक ही उपस्थित पाएं गए। यहां नामांकित छात्रों की संख्या 250 है 80-85 छात्रों की उपस्थिति है यहाँ भी मध्याह्न भोजन की व्यवस्थ है। किन्तु सारा खेल वी आर सी के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ही करते हैं सभी जगह व्यापक अनियमितता देखने को मिला।  ये सभी विद्यालय माननीय श्रवण कुमार ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य के मंत्री के क्षेत्र में ही शामिल है। और इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है 



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post