नन्द नगरी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनीं

नन्द नगरी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनीं 

• Seemanchal Express, ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली 


नई दिल्ली ! दिल्ली के शाहदरा में स्थित नन्द नगरी सी 3 ब्लाक में हिन्दुओं ने मोहर्रम के मौक़े पर भाईचारे की मिसाल पेश की ! नन्द नगरी सी 3 ब्लॉक में हिन्दू ओर मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते है ! मोहर्रम के मौक़े पर जब ताजिये बाल्मीकि मंदिर के सामने पहुंचे तो मंदिर प्रधान सोनू ने अपने साथियों के साथ मुस्लिम भाइयों को जूस ओर पानी वितरित किया ओर मुस्लिम समाज के लोगों का माला पहनाकर अभिनन्दन कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की ! इस तरह के स्वागत से ताजिये में शामिल लोग गदगद दिखे, इस मौक़े पर अनिल गौतम(पूर्व निगम पार्षद) ने कहा प्रत्येक त्यौहार या उत्सव इसी तरह भाईचारे,प्रेम ओर सौहार्द के साथ मनाने चाहिए ! मंदिर समिति की तरफ से सोनू (प्रधान) विनोद, अनिल गौतम,रविंद्र कुमार, राजकुमार धींगान, बिरजू,मनोज, सत्ते, मुकेश,अनिल शील उपस्थित थे !

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post