गाजियाबाद लोनी
• जलभराव की शिकायतों पर क्षेत्रों का ईओ के साथ विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया
• 24 घंटे में जलनिकासी सुनिश्चित करें लोनी,नगरपालिका अन्यथा कठोर कार्यवाही के लिए शासन को भेजेंगे पत्र-विधायक नंदकिशोर गुर्जर
लोनी में मानसून से पूर्व लोनी नगरपालिका द्वारा नाला और नालियों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण लोनी में जगह-जगह जलभराव की शिकायतें प्राप्त होने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को स्वंय अधिशासी अधिकारी को तलब कर भाजपा सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सचिव अर्जुन नागर, सभासद पति जयवीर बंसल, भाकियू अजगर के अध्यक्ष पं सचिन शर्मा, महासचिव प्रवीण उर्फ नीटू शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली सहारनपुर मार्ग, शांति नगर नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ईओ पर नाराजगी जताते हुए कहा 24 घंटे के अंदर सभी कॉलोनियों से सीवर जेटिंग मशीन, जेट पंप, सक्शन मशीन आदि की सहायता से जलनिकासी सुनिचित की जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन को कठोर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा जाएगा। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा आगे लोनी में मानसून पूर्व नालों और नालियों की सफाई अच्छे से होती तो जलभराव के कारण लोगों को नरकीय जीवन नहीं बिताना पड़ता जो दुखद एवं बर्दाश्त योग्य नहीं है। साथ ही विधायक ने कहा लोनी की मुख्य जलनिकासी की समस्या का निस्तारण तभी संभव है जब नगरपालिका अपनी जिम्मेदारी का प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अक्षरशः निर्वहन करेगी।