• पीएम किसान निधि: खत्म हुआ इंतजार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को देंगे, 14वीं किस्त की सौगात
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* दो दिवसीय राजकीय दौरे पर जुलाई को राजस्थान और 28 जुलाई को गुजरात में रहेंगे. आज राजस्थान के सीकर में पीएम मोदी देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में करीब 17,000 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए पहुंचाएंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दे दी है कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करेंगे.
किसानों का इंतजार आज होगा खत्म
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज बड़ा दिन है. इस स्कीम के जरिए 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये की 14वीं किस्त पहुंच जाएगी. इसके अलावा पीएम मोदी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को देश को समर्पित करेंगे.
*प्रधानमंत्री का क्या है कार्यक्रम*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11.15 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुआयना करेंगे. इसके बाद शाम 4.15 बजे राजकोट में रेस कोर्स ग्राउंड में कई विकास कार्यों का उद्धाटन करेंगे. 28 जुलाई को पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में सुबह 10.30 बजे सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे.
पीएम किसान सम्मान निधि जारी करने और पीएम किसान समृद्धि केंद देश को समर्पित करने के अलावा प्रधानमंत्री ओएनडीसी पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों के आने का एलान करेंगे.
