बिहार सरकार दलित विरोधी है बुलडोजर चला दलितों को उजारने की अभियान चला रखी - अशोक राम




• महागठबंधन की सरकार ने दलितों के घर पर बुलडोजर चलाई, रालोजद राष्ट्रीय तीन सदस्य टीम ने किया दौरा । 
• बिहार सरकार दलित विरोधी है बुलडोजर चला दलितों उजारने की अभियान चला रखी - अशोक राम 
पटना: 13 जून 23 को अरवल जिला के कलेर एवं अरवल प्रखंड अंतर्गत सीमा पर वर्षों से रह रहे गरीबों के घर के ऊपर चाचा भतीजा की सरकार ने गरीबों के घर पर बुलडोजर चला कर खुले आसमान में रहने के लिए गरीबों को मजबूर किया। लोगो ने बताया यह जमीन केसर ए हिंद का जमीन है जो केंद्र सरकार के अधीन होता है इसे बिहार की सरकार ने बिना परमिशन लिए हुए दर्जनो से अधिक मकानों को जमीन दोज करने का काम किया । राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय टीम वलीदाद में आकर पिरीत जानो से मिल जानकारी ली । रालोजद अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम जी ने बेघर हुए गरीबों से मिलकर उन लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह आप लोगों की लड़ाई हमारी पार्टी मुस्तैदी से लड़ेगी चाहे । इसके लिए कोर्ट ही क्यों न जाना पड़े साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष जी ने यह भी कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार गरीब विरोधी है बुलडोजर चला दलित समाज के लोगो को उजाड़ने की अभियान चला रखी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल जी ने महागठबंधन की सरकार को गरीब एवं दलित विरोधी करार देते हुए ऐसी निकम्मी सरकार को कोर्ट के दरवाजे तक पहुंचाने का काम करूंगा,  प्रदेश महासचिव  सह मीडिया प्रभारी अनिल यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद कुशवाहा जी ने कहा कि वालिदाद के गरीबों को सरकार द्वारा सेटलमेंट की कागज उपलब्ध होते हुए भी बिना कोई कागज मांगे हुए मकान को तोड़ना प्रशासन महकमा भी दोषी है एवम् ऐसे कर्मों से यह प्रतीत होता है कि महागठबंधन की सरकार अर्ध विक्षिप्त हो चुकी है और इसे कोई बचाने वाला नहीं है।2024के प्रधानमंत्री के सपना देखने वाले मुंगेरीलाल के सपने बनकर रह जाएंगे और 2025 में इन लोगों को सफाया तय है। ऐसे गरीब विरोधी सरकार की गतिविधियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश  महासचिव सह अरवल जिला प्रभारी अशोक वर्मा एवम् पप्पू वर्मा संयुक्त रूप से बयान देकर गरीबों के पक्ष में खड़ा होते हुए एवं बिहार की महागठबंधन की सरकार के गलत नीतियों के निंदा करते हैं।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post