चैनपुर गांव के फैसल नामक एक छात्र हुआ गायब परिजनों ने अपहरण करने का जताया आशंका थाने में दिया आवेदन तलाश जारी








अररिया, जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मसूरिया पंचायत के मसूरिया गांव वार्ड संख्या 1 निवासी मो0 फैसल पिता मास्टर जुबैर आलम ग्राम चैनपुर जो अररिया में रहकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे वही मो0 फैसल जो देर रात करीब 8:00 बजे किसी कार्य से बाहर निकले थे और वह अचानक लापता हो गए हैं मो0 फैसल के बड़े भाई अजहर आलम ने अपहरण करने का आशंका जताते हुए कहा है कि इस अपहरण के पीछे सोची समझी साजिश है वही इन सभी मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए मो0 फैसल के बरामदगी की गुहार लगाई है वहीं पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द मो0 फैसल के बरामदा की बात कही है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post