जिला आपदा भंडार गृह, आरिया एवं अंचल आपदा भंडार गृह, अंचल- अररिया का निरीक्षण किया, श्रीमती इनायत खान






समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय 

     Repoted By • Masum Rja

जिला पदाधिकारी, अररिया, श्रीमती इनायत खान द्वारा आज जिला आपदा भंडार गृह, आरिया एवं अंचल आपदा भंडार गृह, अंचल- अररिया का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला आपदा भंडार गृह में रखे पॉलिथीन शीट, लाइफ जैकेट, महाजाल इत्यादि के रखरखाव स्थित को देखते हुए साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं अंचल आपदा भंडार गृह, अंचल- अररिया में ओबीएम एवं बोट के रखरखाव एवं मरम्मती को लेकर अंचलाधिकारी, अररिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी अंचलों में रखे ओबीएम एवं बोट को एकत्रित कर एक कंपलीट सेट तैयार करते हुए अंचल को उपलब्ध कराया जाय। मौके प्रभारी पदाधिकारी आपदा सह वरीय उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
   ‌‌‌‌       ‌‌

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post