Repoted By • Minhaj Ahmed Qasmi
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली जगतपुरी विस्तार क्षेत्र स्थित वरिष्ठ नागरिक भगवती कल्याण समिति द्वारा आज वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस वार्षिक आम सभा में नए सदस्यों का सम्मान एवं कोषाध्यक्ष द्वारा संपूर्ण लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। वार्षिक आम सभा में सदस्यों का सम्मान किया गया, वरिष्ठ महिला सदस्यों द्वारा कुमारी रिंकू व पुष्पा गुलाटी का शॉल एवं फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर चंद्र प्रकाश शर्मा निगम पार्षद, कुमारी रिंकू पूर्व निगम पार्षद, सरदारी लाल, पुष्पा गुलाटी, अध्यक्ष चरण पाल सिंह एवं अतुल मुद्गल आदि ने सभा को संबोधित किया एवं अपने अपने विचार सभी के सामने प्रस्तुत किए। इस विशेष वार्षिक आमसभा में पूर्वी दिल्ली की अनेक संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति भी देखने को मिली। संगठन के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का हृदय से ।स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती पर एवं सदस्यों की वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने संगठन को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है एवं अपने सदस्य को पूरा सहयोग देकर इस संस्था का पूर्ण विकास करना है, सभा का संचालन आरके रस्तोगी द्वारा किया गया। समाज सेविका पुष्पा गुलाटी ने आए हुए अतिथियों एवं सदस्यों को योगा के बारे में टिप्स दी। काउंसिल ऑफ सीनियर सिटीजन ईस्ट दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एस वर्मा ने सभा में आए सदस्यों का मार्गदर्शन किया और अंत में जलपान के साथ सभा का समापन किया गया।
