संवाददाता • हयात दानिश
पूर्णिया: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅं श्री आमिर जावेद द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ओ0पी0 अध्यक्षों को देशी/विदेशी शराब/ अन्य नशीले पदार्थ की बरामदगी/तस्करों/अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन वाहन चेकिंग एवं छापेमारी करने का सख्त निर्देश दिया गया है।दिए गए निर्देश के आलोक में आज दिनांक-17.06.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बरसोनी चौक के पास इसराइल क्लॉथ स्टोर के मालिक के द्वारा स्मैक की खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं। उक्त सूचना के सत्यापन आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी श्री आदित्य कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष डगरुआ पु अ नि रामचंद्र मंडल एवं थाना सशस्त्र बल के अन्य पुलिसकर्मी के सहयोग से चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में उक्त दुकान से स्मैक 190 ग्राम (कीमत लगभग दो लाख रुपया) बरामद किया गया। साथ ही दुकान मालिक मोहम्मद इसराइल साकिन-एकॉहुआ थाना डगरूआ जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी घटना मेंबरसोनी-कोचईली जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध रूप से 12 लीटर के करीब विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है नशा के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी