Patna: यू डायस पर स्टूडेंट्स प्रोफाइल लोड करने का ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नंदन जी का तुगलकी फरमान जारी




यू डायस पर स्टूडेंट्स प्रोफाइल लोड करने का ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नंदन जी का तुगलकी फरमान जारी

संवाददाता • अशोक कुमार 

पटना:  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नंदन जी का वर्तमान समय में तुगलकी फरमान जारी है यह फरमान समय क्या जाता तो शायद निजी स्कूल संचालकों को कोई दिक्कत नहीं होता। इस संदर्भ में सत्र समाप्त होने पर यह तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है जो एक व्यवस्था की ओर संकेत दिया जा रहा है बिहार में जितने भी प्राइवेट सी.बी.एस.ई, बिहार बोर्ड, आई. सी. एस. ई. बोर्ड के विद्यालय है सभी सभी विद्यालय सकते में आए हुए हैं। दिन रात एक करके भी सभी विद्यालय जितना सूचना अपलोड करने का फरमान जारी किया गया है नहीं हो पा रहा है प्राइवेट विद्यालयों के सभी संचालक परेशान है इनकी यह परेशानी केवल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के तुगलकी फरमान से है जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से विद्यालय संचालक को किसी भी प्रकार की  कोई लिखित चिट्ठी नहीं भेजा गया है जिससे सभी विद्यालय संचालक को पता हो। पेपर और पोर्टल के माध्यम से केवल तुगलकी फरमान का आदेश जारी कर दिया गया है जो विद्यालय इन चीजों से अवगत नहीं है वे परेशान हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम नंदन जी यदि सत्र शुरू होते ही यह आदेश देते तो अभी परेशानी से बचा जा सकता और आंकड़ा भी मौजूद होता तथा विद्यालय संचालक परेशान भी नहीं होते। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post