• बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन जिला शाखा पूर्णिया के द्वारा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन
रिपोर्टर • हयात।
पूर्णियाॅं शहर के स्थानीय राजस्थान सेवा समिति टैक्सी स्टैंड पूर्णिया में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन जिला शाखा पूर्णिया के द्वारा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम सुबह 9:00 से 4:00 तक आयोजित की गई जिसमें वैसे गरीब एवं निसहाय नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए जांच की गई। इस कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग, गरीब एवं निसहाय लोग शामिल हुए और मुफ्त में जांच कराएं। वहीं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सीमांचल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों का आयाम दिया जाता है इसी कड़ी में हम लोगों के द्वारा मुफ्त मोतियाबिंद जांच शिविर के साथ-साथ मुफ्त ऑपरेशन कैंप भी चलाया जा रहा है आज के इस कार्यक्रम में 400 लोगों की मुफ्त मोतियाबिंद की जांच की गई जिसमें 95 लोगों का मोतियाबिंद निकला है जिनका ऑपरेशन 24 मई को श्रीनगर ब्लॉक के तारानगर स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में संपन्न कराया जाएगा और ऑपरेशन में सारी सुविधाएं मुफ्त है, ऑपरेशन से लेकर लेंस और चश्मा रोगी को आने-जाने की सुविधा आदि सारी चीजें बिल्कुल मुफ्त है वहीं इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिला मंडली भी अपनी सहभागिता दी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष ने कही कि आज हम लोग बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के साथ मिलकर हमारी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिला मंडली इस कार्यक्रम में शामिल हुई और अपनी सहभागिता दी। मुफ्त मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया था जो काफी सफल रहा और आज के जांच शिविर में जितने भी लोगों का ऑपरेशन जिस तारीख को होना है उसे बस के द्वारा ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद वापस उसी बस से लाया जाएगा एवं किसी भी प्रकार का पैसा रोगी को नहीं लगेगा यह बिल्कुल मुफ्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों का सेवा का भाव है कि जो पूरी तरह से निसहाय गरीब निर्धन लोग है उसके लिए हर सुविधा उपलब्ध है



