अररिया में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने किया छापेमारी










समाहरणालय अररिया 
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
  रिपोर्टर • प्रदीप कुमार 
दिनांक- 22 मई 2023
जिला में अवैध रूप संचालित अल्ट्रासाउंड सहित जाँच घरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड, बापू मार्केट, आजाद एकेडमी रोड आदि जगहों पर कई अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड दुकानों को सील किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया द्वारा बताया गया कि कुल 12 अपंजीकृत और 2 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया गया है। इस छापामारी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अररिया सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post