गया के जिला पार्षद करिश्मा सिंह की अपमान के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र यादव का रालोजद महिला प्रकोष्ठ ने पुतला फूंका






गया के जिला पार्षद करिश्मा सिंह की अपमान के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र यादव का रालोजद महिला प्रकोष्ठ ने पुतला फूंका

रिपोर्ट • प्रदीप कुमार 

22 मई 2023, पटना
पटना राष्ट्रीय लोक जनता दल महिला प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ई० स्मृति कुमुद के नेतृत्व में बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव का पुतला इनकमटैक्स चौराहा पर फूंका गया| दो सौ से ज्यादा रालोजद महिला नेत्रियो ने नीतीश तेजस्वी हाय-हाय, मंत्री सुरेन्द्र यादव को बर्खास्त करो, महिला जिला पार्षद करिश्मा सिंह का अपमान करना बंद करो जैसे  गगन भेदी नारों के साथ पुतला फूंका| महिलाओं द्वारा मंत्री सुरेन्द्र यादव के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रालोजद बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला पटेल, स्मिता रानी, सुमन सिंह, सुमनलता कुशवाहा, सरिता कुशवाहा समेत दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया| 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post