निर्मल कुमार भारती हत्याकांड 7 महीने बाद भी एकंगसराय थाना पुलिस नहीं कर पाई हत्या का खुलासा




संवाददाता - अशोक कुमार 


एकंगरसराय/ नालंदा बीते कुछ माह पूर्व सराय थाना क्षेत्र के ओरियावा गांव के अभीचरण पासवान के 26 वर्षीय पुत्र, निर्मल कुमार भारती की 18 अक्टूबर के रात हत्या कर अन्यथा हत्या का रूप देकर गांव के पास एक पेड़ से लटका दिया गया था। जिसमें एकंगसराय थाना पुलिस 7 महीने बीत जाने पर भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं । मिली जानकारी के अनुसार मृतक निर्मल कुमार भारती किसी के फोन आने पर घर से बाहर गया था किंतु रात बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं आया । सुबह गांव के ही एक पेड़ में फंदे से लटका हुआ निर्मल कुमार भारती का शव मिला,  निर्मल कुमार भारती के फोन कॉल के आधार पर पता चला कि निर्मल के पास काजल कुमारी का  फोन आया था । काजल के फोन आने के बाद ही निर्मल कुमार भारती घर से बाहर गया था ऐसा प्रतीत होता है कि काजल कुमारी के फोन के बाद जब निर्मल कुमार भारती घर से गया तब बाहर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया और आत्महत्या का रूप दे दिया गया।  परिजनों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है मिली जानकारी के अनुसार लड़की बिंद ( बेलदार ) जाति से है जबकि मृतक निर्मल कुमार भारती पासवान ( दुसाध  ) जाति से है इस घटना के बाद मृतक के पिता अभीचरण पासवान न्याय की उम्मीद में एकंगसराय थाना अध्यक्ष से कई बार मिल चुके हैं। 






किंतु एकंगरसराय पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया गया है  7 महीने बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जो कहीं ना कहीं सुशासन बाबू नीतीश कुमार ( बिहार सरकार ) के पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक निर्मल कुमार भारती के परिवार वालों को ही एकंगसराय पुलिस नाजायज परेशान कर रही है मृतक के परिजन न्याय की उम्मीद को लेकर पुलिस अधीक्षक नालंदा और डीएसपी नालंदा से ही मुलाकात कर चुके हैं फिर भी अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं हो पाई है इस घटना के बाद जब बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन बाबू नीतीश कुमार राम भवन में प्रतिमा लोकार्पण के लिए नालंदा पहुंचे  तब भी न्याय की गुहार लगाई गई । उसके बाद भी एकंगसराय थाना अध्यक्ष  को सस्पेंड नहीं किया गया है ना ही शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हो पाई है तो क्या यही है बिहार का सुशासन राज या  फिर से बिहार में एक बार जंगलराज की वापसी हो रही है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post