अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया








अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ------------------------------------
संवाददाता • प्रदीप कुमार

दिनांक 26/05/2023
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाटलिपुत्र इकाई द्वारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय स्नाकोत्तर सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा में राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में खुले आसमान के नीचे परीक्षा कराने को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्य द्वार के सामने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया तथा सड़क को जाम किया गया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय संयोजक प्रियरंजन सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन के कुव्यवस्था के कारण बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश के सामने शर्मसार किया गया साथ ही उन्होंने दोषी पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। विभाग सह संयोजक रौशन शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसी धटना को कभी बर्दास्त नही करेगी।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर कुमार ने कहा की यह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की नाकामी है।प्रदर्शन में आयुष सिंह जितेश कुमार साकेत कुमार माही आदि शामिल थे।


                     

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post