रेल मंत्री से मिले शाहनवाज हुसैन, भागलपुर साउथ स्टेशन का होगा जीर्णोद्धार







• सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली 


दिल्ली: दिनांक 04/05/2023 दिल्ली में मा. रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाक़ात की। मुलाक़ात बहुत अच्छी रही। मुलाक़ात में भागलपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में नया टर्मिनल बनाने पर सहमति बनी ।

मा. रेलमंत्री जी से मुलाक़ात के दौरान उन्हें उत्तरी हिस्से की तरह, भागलपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से के जीर्णोद्धार, भागलपुर नवगछिया के कई रेलवे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं में विस्तार समेत निम्न माँगें पत्र सौंप कर उनके समक्ष रखी, जिनपर उन्होंने गंभीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है  : -

॰ भागलपुर शहर/मुफ्फस्सिल की लगभग आधी आबादी दक्षिणी क्षेत्र में है, अत: भागलपुर जंक्शन के दक्षिणी द्वार का भी उन्नयन बेहद जरुरी है। दक्षिणी प्रवेश द्वार में यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ इसे सुरक्षित और सुसज्जित बनाने से बड़ी संख्या में दक्षिणी भाग के रेलयात्रियों को लाभ होगा। दक्षिणी क्षेत्र स्थित आर.पी.एफ. बैरक को अऩ्यत्र शिफ्ट कर और आर.पी.एफ. जवानों के लिए अऩ्यत्र मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनाकर इस जगह का इस्तेमाल यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए की जा सकती है।

॰ इशाकचक में रेलवे की ज़मीन पर न्यू भागलपुर टर्मिनल” का निर्माण हो ताकि भागलपुर स्टेशन का दबाव कम हो।

॰ कोलकाता - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन भागलपुर और पटना से हो ताकि दोनों प्राचीन सिल्क सिटी आपस में अच्छे से जुड़ जाएं और पूरे प्रक्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में इस अत्याधुनिक ट्रेन का योगदान सर्वाधिक हो।

॰ मालदा डिवीजन में भागलपुर रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन है और यहां बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए डी.आर.एम. कार्यालय की मांग अकसर की जाती रही है। अंतरिम बजट में भी पूर्व में भागलपुर में डी.आर.एम. कार्यालय की बात की गई थी। अत: भागलपुर में डी.आर.एम. कार्यालय की स्थापना हो। 

॰ भागलपुर के टेकानी (जगदीशपुर), कहलगांव, सबौर, पीरपैंती, शिवनारायणपुर स्टेशनों का जीर्णोद्धार हो और यात्री सुविधाएं बेहतर की जाएं।

॰ नवगछिया, बिहपुर, खरीक, नारायणपुर स्टेशनों का भी जीर्णोद्धार हो और यात्री सुविधाएं बेहतर की जाएं।  

॰ नवगछिया रेलवे स्टेशन की हालत को देखते हुए इसका पूरा निर्माण नए सिरे से कराए जाने की जरुरत है।

॰ बिहपुर और नवगछिय़ा रेलवे स्टेशनों के करीब फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो।

॰ अगरतल्ला–दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का भागलपुर होते हुए परिचालन यशाशीघ्र प्रारंभ किया जाए।

॰ जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस में ए.सी.थ्री बोगी की संख्या बढ़ाई जाए और आईसीएफ कोच से एलएचबी कोच में तब्दील किया जाए।

॰ कहलगांव से बाबा धाम की रेल परियोजना को यथाशीघ्र शुरू किया जाये।

॰ भागलपुर से बैंगलुरु, गोड्डा – दिल्ली हमसफर एवं जम्मू – तवी साप्ताहिक गाड़ियों की फेरी बढ़ाई जाए।

॰ भागलपुर से पुणे के बीच नई ट्रेन चलाई जाए।

॰ भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पे–लाउंज एवं फूड प्लाजा की समुचित व्यवस्था हो।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मा. रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी की कड़ी मेहनत से पूरे देश में भारतीय रेल नेटवर्क को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है । इस वक्त देश में अत्याधुनिक ट्रेनों की सौगात रेल यात्रियों को मिलने  के साथ साथ रेल नेटवर्क में सतत विस्तार एवम् तमाम रेल सुविधाओं में तेज गति से विकास हो रहा है।

 भागलपुर वासियों की मांगों पर भी रेलमंत्री सहानुभूति पूर्वक विचार कर क्षेत्रवासियों की मांगें और उम्मीदें पूरी करेंगे, इसका मुझे विश्वास है ।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post