बिहार के 38 जिलों से रालोजद जिला अध्यक्षों ने जिला पदाधिकारी के द्वारा महामहीम राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

फोटो, राष्ट्रीय लोक जनता दल कार्यकर्ता खगड़िया 



संवाददाता • प्रदीप कुमार 

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए रालोजद के नेताओं ने जन आन्दोलन जिला तक पहुचाया|  
पटना 25 मई 2023  
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव द्वारा गया के महिला जिला पार्षद करिश्मा सिंह के अपमान जनक टिपण्णी किये जाने से राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश के राज्यव्यापी आन्दोलन के दौरान सभी 38 जिला अध्यक्षों ने शिष्टमंडल के साथ जिला पदाधिकारी से मिलकर महामहीम राज्यपाल के नाम सुरेन्द्र यादव को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने के लिए स्मार पत्र सौपा | राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सभी 38 जिलों में जिला पदाधिकारी को स्मार पत्र सौपा तथा महामहिम राज्यपाल से अविलम्ब मंत्री सुरेन्द्र यादव को मंत्रीमण्डल से बर्खास्त करने की मांग की गई|
श्री सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने गया में जिला पार्षद करिश्मा सिंह एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत दी|


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post