Firing in Saket Court: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती


Repoted By, Sanjay Kumar Choudhary 


Saket Court Delhi: साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को एक के बाद एक चार गोलियां मारी गई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच। 





राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post