संवाददाता • अशोक कुमार उप ब्यूरो चीफ • सीमांचल एक्सप्रेस बिहार
गया, बिहार : गया के गांधी मैदान में अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद् एवं लोक सेवक राम विलास पासवान स्मृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में महापुरुषों को नमन एवं संकल्प सभा का आयोजन संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता स्मृति मंच के अध्यक्ष गजेंद्र मांझी ने किया इस सभा को वर्तमान जमुई सांसद श्री चिराग पासवान पूर्व सांसद जहानाबाद श्री अरुण शर्मा जी गया जिला के जिला अध्यक्ष राजेश पासवान, ऋतुराज शर्मा, श्रीमती रेणु कुशवाहा जी, हरेराम पासवान, विजय पासवान ने संबोधित किया। इस जनसभा में दूर-दूर से आए हुए लोगों का भारी जनसमूह देखने को मिला सभी लोगों ने अपने अपने संबोधन के द्वारा वर्तमान शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया तथा अपने साथियों को भी इस शासन प्रशासन से मुक्ति दिलाने की बात कहां जो आने वाले चुनाव में दिखेगा ।

