उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ संभावित बाढ़, 2023 की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक




• संवाददाता • मासुम रेजा की रिपोर्ट 


समाहरणालय अररिया 
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
    
दिनांक- 28 अप्रैल 2023
उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ संभावित बाढ़, 2023 की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में वर्षा मापक यंत्रों की मरम्मती, वर्षापात आंकड़ों का प्रेषण, बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान एवं नजरी नक्शा तैयार करना, संसाधन मानचित्रण, जिले एवं अंचलों में उपलब्ध निजी नावें, पुरानी सरकारी नावों की मरम्मती, जेनरेट सेट, महाजाल आदि की उपलब्धता, राज्य खाद्य निगम के गोदामों में खाद्यान्न की उपलब्धता, खाद्य सामग्रियों का दर निर्धारण, पालीथीन शीटों का क्रय, मानव दवा, पशु दवा, पशु चारा, खाद्यान्न के संधानरण हेतु गोदाम का चिन्हिकरण, नाविकों नावों के लंबित मजदूरी भाड़े का भुगतान, खोज बचाव एवं राहत दलों का गठन, शरण स्थलों की पहचान, क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, तटबंधों की मरम्मती, सड़कों की मरम्मति, नोडल पदाधिकारी का नामिनेशन, आपातकालीन संचालन केन्द्र नियंत्रण कक्ष को कार्यरत बनाने, संचार योजना, नावों, लाईफ जैकेट, मोटर बोट के परिनियोजन की आकस्मिक योजना, जिला स्तरीय टाक्स फोर्स का गठन, आकस्मिक फसल योजना का सूत्रण इत्यादि पर गहन समीक्षा की गई। इस क्रम में प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि बताया गया कि संभावित बाढ़, 2023 की पूर्व तैयारी ससमय सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायतों की सूची तैयार कर ली गई है। जिले में सभी प्रखंडों को मिलकार कुल 284 नाव परिचालन योग्य हैं। इसी प्रकार कुल 48017 पाॅलिथिन शीट्स, 231 लाईफ जैकेट उपलब्ध हैं। संभावित बाढ़ को लेकर 277 उँचें शरणस्थलों को चिन्हित किया गया है। सभी तटबंध कटाव निरोधक कार्य ससमय पूर्ण कर लिये जायेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी सभी स्तरों पर ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी सड़क, पुल-पुलिया की मरम्मति एवं अपूर्ण योजनओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण प्रमंडल पूर्णियां को तटबंध कटाव निरोधक कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को संभावित बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर बाढ़ पूर्व सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज, वरीय उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि उप समाहर्ता फारबिसगंज, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post