बिहार में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, कोलकाता-दिल्ली से लौटे यात्री मिले पॉजिटिव; संक्रमितों की संख्या 100 के पार
संवाददाता - अशोक कुमार की रिपोर्ट
👉बिहार में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में दो गुनी से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को कुल 46 नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। पिछले दिनों पीएमसीएच में भर्ती एक मर्जी में कोविड के नए वेरिएंट XBB 1.16 की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी दिखाई, जिसके बाद नए मामले सामने आ रहे हैं।
अब तक राज्य के 10 जिलों में कोरोना के नए संक्रमित पाए गए है। सबसे अधिक 27 संक्रमित सिर्फ पटना जिले में मिले हैं। इसके अलावा गया, खगड़िया, सहरसा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सिवान जिले में भी नये संक्रमित पाए गए हैं।

