पूर्वोत्तर भारत में लोगों को पसंद आया मोदी की विकास नीति- सांसद




सांसद कार्यालय – अररिया     02/03/2023

• विषय-  भाजपा पर भरोसा बरकरार, त्रिपुरा-नागालैंड में खिला कमल- सांसद

     • पूर्वोत्तर भारत में लोगों को पसंद आया मोदी की विकास नीति- सांसद

      • पूर्वोत्तर भारत के लोगों ने चुना विकास की राह- सांसद

    •   पूर्वोत्तर भारत में खिला कमल, विकास के लिए भाजपा पर किया विश्वास

     सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता  • मासुम रेजा 

भारत के तीन उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा, नागालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा जारी होते ही भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है, त्रिपुरा में जहां भाजपा ने दुबारा सत्ता में वापसी की वहीं नागालैंड में इतिहास रचते हुए पहली बार भाजपा ने अपने सहयोगी एनडीपीपी के साथ सरकार बनाएगी। दो राज्यों में मिली जीत पर अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिला भाजपा परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया, इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि यह जीत पूर्वोत्तर की जनता की जीत है, मैं त्रिपुरा और नागालैंड की जनता का धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकास नीति पर भरोसा पर जताते हुए विकास की राह को चुना है... राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की अगुवाई में मिली इस चुनाव के नतीजे बताते है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास बरकरार है। निश्चित रूप से जिस उम्मीद से लोगों ने भाजपा को चुना है उनकी उम्मीद पूरी होगी और पूर्वोत्तर राज्यों में विकास की गंगा बहेगी... क्योंकि मोदी है तो मुमकीन है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post