Crime News: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल पैर में लगी गोली




सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - कलियान सिंह 

हरदोई,  मल्लावां इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने बच्ची के साथ ये काम किया। बच्ची के मां-बाप रविवार रात खेत पर फसल बचाने गए थे। जब मासूम ने शोर मचाया तो उसकी बहन उठ गई। इस पर आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।

घर पर सो रही थी बेटियां





मल्लावां थाना क्षेत्र में एक 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। युवक दीवार फांद कर घर में घुसा और मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ गेहूं की फसल बचाने गई थी। इस दौरान उसकी 3 और 6 साल की दो बेटियां घर में सो रही थी।

मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया

इसी बीच रात में गांव का ही युवक घर में घुस गया। जिसने उसकी 3 साल की छोटी बच्ची के साथ सारी हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने दुष्कर्म किया और उसके गाल को काट लिया। इससे मासूम रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर बड़ी बहन उठ गई। जिसे देखकर आरोपी मुकद्दर दीवार फांद कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस पकड़ कर थाने ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने आरक्षी की रायफल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायर किया। जो आरोपी से मिस हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।





Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post