अररिया में मनाया गया बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जयंती
















• सीमांचल एक्सप्रेस/ मासुम रेंजा

अररिया : आज दिनांक:-02/02/2023रोज गुरुवार , समय:-01बजे दिन, स्थान:-न्यू यादव मार्केट, अररिया कॉलेज के निकट आर०एस० मोड़। जगदेव प्रसाद कुशवाहा विचार मंच द्वारा मुकेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की 101वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंच संचालक के रुप में राम नारायण विश्वास, मुख्य अतिथि के रुप में सुधीर यादव (नगर अध्यक्ष राजद, अररिया), विशिष्ट अतिथि के रुप में अजीत कुमार सिंह एवं रवीश कुमार यादव जी,मुख्य वक्ता हीरालाल पासवान, ताराचंद पासवान, लालमोहन यादव उर्फ लालू यादव, सुनील यादव, मुन्नी देवी, माधुरी देवी, नुतन देवी, विभा देवी, रंजीत कुमार यादव, कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एडवोकेट मुनि ओमप्रकाश सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया एवं सभी ने जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सभी वक्ताओं ने जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के विचारों और संघर्ष पर प्रकाश डाला एवं उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रकाश कुमार विश्वास, दिलीप कुमार ठाकुर, सिन्टु कुमार सौरव, संजय यादव, नंदन यादव, रणधीर कुमार कुशवाहा,सुभाष यादव व अन्य लोग मौजुद थे।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post