शिव कावड़ सेवा संस्था लोनी द्वारा आयोजित कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न







लोनी, फाल्गुन मास महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार (त्रयोदशी) को भोले का कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पंडित राहुल प्रसाद द्वारा विधिवत पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ जिसमें लोनी क्षेत्र  के गणमान्य व्यक्तियों ने सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए एकजुटता के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद वितरण किया कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक चंचल बंजारा एवं संतराम बंजारा ने सुंदर कार्यक्रम का मंचन किया संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए लोनी के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध गुप्ता ने संस्था के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे संस्था के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया संस्था ऐसे ही कार्य करती रहे कार्यक्रम में आए हिमांशु लोहरा ने भी संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बीते कई वर्षों से कांवड़ शिविर का आयोजन होता है जोकि अति प्रसन्नता दायक है संस्था के अध्यक्ष विनोद गुप्ता द्वारा संस्था का पंजीकरण एवं पदाधिकारियों, सदस्यों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष आनंद कुमार सचिव राहुल सिंघल उप सचिव राजेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष केके गर्ग एवं सदस्य गणों में अभिषेक कंसल, रंजीत प्रधान, रविंद्र कुमार, सूरजभान, ओमकार भगत जी, मोहित नागर संस्था के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि संस्था में आजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्य बनाए जाएंगे जिसके लिए आजीवन सदस्य शुल्क ₹2100/-साधारण सदस्य शुल्क रु100/- होगा संस्था के उपाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर सी अग्रवाल, विनोद मित्तल, राजेश गर्ग, सुबोध गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार), शम्मी शर्मा, एडवोकेट, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, बंटी प्रमोद गर्ग पत्रकार बबलू गर्ग पत्रकार सुमित कुमार, पत्रकार अनूप शर्मा, मदनलाल पत्रकार, पत्रकार दीपांशु महेश्वरी, बबली अग्रवाल, सत्येंद्र बंसल, शिवम रंजीत प्रधान, धर्मेंद्र गुर्जर, अजय पाल भाटी, मोहित नागर, पंडित भगवती प्रसाद, डॉ मनोज वर्मा, विनीत राठी, राधेश्याम गुप्ता, सुनील गर्ग, जितेंद्र गुप्ता, दाताराम गर्ग, मांगेराम, जगदीश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post