बुजुर्गों के लिए भी रखी गई थी प्रतियोगिता
युवाओं के दौड़ में समीर मेलगांडी को प्रथम पुरस्कार के रूप में मोबाइल फोन, सोहन बोदरा को द्वितीय पुरस्कार पढ़ने की टेबल देकर सम्मानित किया गया. वहीं युवतियों के दौड़ में प्रथम पुरस्कार जुंगा बोदरा व द्वितीय पुरस्कार पुजा लागुरी को प्रदान किया गया. वहीं बुजुर्गों के लिए हुए दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विश्व मित्र प्रधान, द्वितीय पुरस्कार दिलीप तैसुम को दिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के सहदेव मुंडा, मंगल मुंडा, सत्यनारायण मुंडा, देवराज तैसुम, धमेंद्र लागुरी, जेना गागराई,मार्कुस गागराई, विरसिंह हांसदा, रामराई सामड, संतोष सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
