पूनम त्यागी की सड़क दुघर्टना में मौत, तेजतर्रार व निष्पक्ष अधिकारी थी पहचान,कार्यों को यादकर लोग हुए भावुक

पूनम त्यागी फाइल फोटो
स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी के निधन पर बार एशोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके कार्यों को यादकर भावुक हो गए। 

सीमांचल एक्सप्रेस, संवाददाता संजय कुमार चौधरी 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी का मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया। जज बनने के बाद पहली तैनाती उन्हें मैनपुरी में ही तैनाती मिली थी। हादसे की खबर सुनकर न्यायिक अधिकारियों ने शोक सभा की। उन्होंने काम नहीं किया। जानकारी होते ही जिला जज अनिल कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी व सरकारी वकील मेडिकल कॉलेज, सैफई पहुंच गए।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस, फाइल फोटो 


स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के पद पर तैनात पूनम त्यागी ने तीन अगस्त 2019 को मैनपुरी में अपर जिला जज के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वह गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर मोहल्ला के गली नंबर एक की रहने वाली थी। परिजन ने बताया कि उच्चतर न्यायिक सेवा (एचजेएस) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें पहली तैनाती मैनपुरी में ही मिली थी। न्यायपालिका में उनकी छवि तेजतर्रार अधिकारी के रूप में थी। उनके न्याय के किस्से खूब मशहूर हैं। उन्होंने अपनी निष्पक्षता के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी।

,
डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार, फाइल फोटो 



कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ गई थीं

वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को मेरठ गई थीं। मंगलवार को वापस लौटते समय फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर उनकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की जानकारी होते ही जिला जज सहित सभी न्यायिक अधिकारी और सरकारी वकील मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच गए।

बार एसोसिएशन ने पारित किया शोक प्रस्ताव

स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय में तैनात विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत ने बताया कि शनिवार को न्यायालय में काम करने के बाद वह निकली थीं। वह सोमवार को अवकाश पर रहने तथा मंगलवार को लौटने की बात कहकर गई थीं। उनके निधन पर मैनपुरी बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पारित किया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post