• सीमांचल एक्सप्रेस, संवाददाता संजय कुमार चौधरी
गाजियाबाद : लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार को लोनी में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोनी विधायक ने जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही लाइन का राशिद अली गेट व आसपास के क्षेत्रों और बन्थला-ढीकोली मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहें।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया पिछले कई सालों से कनेक्शन तो थे लेकिन पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आज लोनी विधायक मा. नंदकिशोर गुर्जर जी के अथक प्रयासों से 90 प्रतिशत घरों तक पानी पहुंच चुका है इससे हम लोगों का जीवन आसान हुआ है। वहीं लोनी विधायक ने बन्थला-ढीकोली मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर में बताया कि लोनी में करोड़ों के विकास कार्यों पर काम चल रहा है
और कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शासनस्तर ओर स्वीकृति के अंतिम चरण में है। शुरू में शिकायत मिली थी कि पेयजल आपूर्ति हेतु 57 हजार कनेक्शन के टेप में पानी नहीं आ रहा है, इसके बाद जल निगम के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का निस्तारण सुनिश्चत करवाया और आज लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने में हम कामयाब रहें है, 10 प्रतिशत शेष कार्य को जल्द पूरा करने हेतु कहा गया है, आने वाले दिनों में लोनी के हर घर तक पानी पहुंचे और गंगाजल के प्रोजेक्ट पर शीघ्र काम हो यह हमारा लक्ष्य है। वहीं विधायक ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में !

