माघी पूर्णिमा गंगा स्नान पर बाढ़ घाट में उमड़ा जनसैलाब अव्यवस्था का माहौल





माघी पूर्णिमा में बाढ़ घाट पर भारी भीड उमड़ा समाचार संग्लन श्री अशोक कुमार उप ब्यूरो चीफ बिहार सीमांचल एक्सप्रेस 5 फरवरी रविवार को माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान के लिए तथा मुंडन हेतू बाढ़ घाट पर भारी जन सैलाब उमरा जिसमें नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ना जाने कितने माता बहनों का गले कि चैन वाली चोर उच्चको ने उड़ा लिया और स्थानीय बाढ़ प्रशासन कुछ भी नहीं कर सका व्यवस्था का आलम यह था कि ना जाने कितने बूढ़े जवान महिलायें बेहोश होकर घाट जाने के समय गिर पड़े। अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पदाधिकारी मुख दर्शक बने रहे और वहां मौजूद पदाधिकारीयों से अव्यवस्था पर शिकायत करने पर भड़क रहे हैं जैसे इन सभी पदाधिकारियों का कोई कर्तव्य नहीं है, केवल ड्यूटी पूरा करना है ब्यूरो प्रमुख श्री अशोक कुमार को ही अधिकारियों द्वार मौलिक कर्तव्य का पाठ पढाने लगे । उप ब्यूरो चीफ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी और  बिहार के डीजीपी एवं पटना जिलााधिकारी से मांग करते हैं कि इन पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दिया जाए और आने वाले अगले वर्ष 2024 के गंगा स्नान माघी पूर्णिमा पर अव्यवस्था ना फैले ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post